जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
आयो आयो रे शिवरात्रि त्यौहार लिरिक्स (Aayo Aayo Re Shivratri Tyohaar Lyrics)

आयो आयो रे शिवरात्रि त्यौहार लिरिक्स | Aayo Aayo Re Shivratri Tyohaar Lyrics

आयो आयो रे शिवरात्रि त्यौहार,
सारा जग लागे आज काशी हरिद्वार,
आयो-आयो रे, शिवरात्रि त्योहार…

धरती और गगन ने मिलके शब्द यही दोहराए,
ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय,
चलो शिव धाम चलो चाहो अगर उद्धार,
आयो-आयो रे…

शिवरात्रि के दिन श्रद्धा से शिव महिमा जो गाए,
अंत समय शिव भक्ति उसको मोक्ष की राह दिखाए,
आज के दिन सुनते शिव भक्तो की पुकार,
आयो-आयो रे…

आयो आयो रे, शिवरात्रि त्यौहार,
सारा जग लागे आज काशी हरिद्वार,
आयो-आयो रे…