जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी देवी भजन (Angana Padharo Maharani Mori Sharda Bhawani Devi Bhajan Lyrics)

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी देवी भजन लिरिक्स - Angana Padharo Maharani Mori Sharda Bhavani Devi Bhajan


अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी
शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है
मंदिर में मैया के आसन लगो है
आसन पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

रोगी को काया दे निर्धन को माया
बांझन पे किरपा ललन घर आया
मोरी मैया शारद मैया बड़ी वरदानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

मैहर में ढुंढी डोंगरगढ़ में ढुंढी
कलकत्ता कटरा जालंधर में ढुंढी
विजराघव गढ़ देखनी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

मैया को भार संभाले रे पंडा
हाथो में जिनके भवानी के झंडा
झेंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

महिमा तुम्हारी भगत जोभी गाये
हम भी तो मैया के चरणन में आये
करदो मधुर मोरी वाणी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी