जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
जीवन तो भैया एक रेल है भजन (Jeevan To Bhaiya Ek Rail Hai Bhajan Lyrics)

जीवन तो भैया एक रेल है भजन लिरिक्स - Life is a train bhajan


फ़िल्मी तर्ज -साजन मेरा उस पार है
जीवन तो भैया एक रेल है,
कभी पेसेंजर कभी मैल है,
जीवन तो भैया एक रेल हैं,
कभी पेसेंजर कभी मैल है।।

सुख दुख की पटरी पे दौड़ लगाती है,
मंज़िल तक हमको पहुचाती है,
सांसो का इसमे जब तक तेल है,
कभी पेसेंजर कभी मेल है,
जीवन तो भैया एक रेल हैं,
कभी पेसेंजर कभी मेल है।।

अच्छे कर्मो की टिकट कटा लेना,
पूछे तो टीटी दिखला देना,
बिना टिकट तो सीधी जैल है,
कभी पेसेंजर कभी मेल है,
जीवन तो भैया एक रेल हैं,
कभी पेसेंजर कभी मेल है।।

रिश्ते भी बनते और बिगड़ते है,
यात्री जो चढ़ते और उतरते है,
मैय्या के सिग्नल का ये खेल है,
कभी पेसेंजर कभी मैल है,
जीवन तो भैया एक रेल हैं,
कभी पेसेंजर कभी मैल है।।

जीवन तो भैया एक रेल है,
कभी पेसेंजर कभी मैल है,
जीवन तो भैया एक रेल हैं,
कभी पेसेंजर कभी मैल है।।