जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
ले लो गिरिजा की खबरिया लिरिक्स (Le Lo Girija Ki Khabariya Lyrics)

ले लो गिरिजा की खबरिया लिरिक्स | Le Lo Girija Ki Khabariya Lyrics


ले लो गिरिजा की खबरिया मेरे प्यारे शिव जी,
प्यारे शिवजी मेरे प्यारे भोले जी,
ले लो गिरजा, की खबरिया…

पुनर्जन्म में मैंने स्वामी की थी बड़ी मनमानी,
समझाया था आपने लेकिन मैंने करी अभिमानी,
बीपता पाई रे उमरिया प्यारे शिवजी,
ले लो गिरिजा…….


राम लखन को वन में देखा मन में शंका आई,
बनके जानकी गई वहां पर मैं पहचान में आई,
नीची हो गई रे नजरिया प्यारे शिवजी,
ले लो गिरजा…..

पिता ने घर में यज्ञ करण की मन में लई है ठानी,
बिना बुलाए तुमको वहां पर जाना नहीं भवानी,
रोका आपने सांवरिया प्यारे शिवजी,
ले लो गिरजा…..

इतने पर भी मैं ना मानी पहुंची वहां पर जाई,
सिंहासन ना आपका देखा दीनी देह जलाई,
रोए सारी रे उमरिया प्यारे शिवजी,
ले लो गिरजा……