जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे भजन (Maiya Bhawan Me Kaise Aau Tera Sher Khada Pehre Pe Bhajan Lyrics)

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे भजन लिरिक्स - Mother, how can I enter the house, your lion is standing on the wall, bhajan

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये जल भर भर लोटा लाये
मैया चरण कैसे धुलाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये और दिया बाती लाये
मैया ज्योत मै कैसे जगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये चन्दन और रोली लाये
मैया तिलक मै कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये लेहेंगा चुनरी लाये
मैया चुनरी कैसे चढ़ाउ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

हम बड़ी दूर से आये हल्वा और पूरी लाये
मैया भोग कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे