जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
मेरी चूड़ी अमर कर देना माँ भजन (Meri Chudi Amar Kar Dena Maa Bhajan Lyrics)

मेरी चूड़ी अमर कर देना माँ भजन लिरिक्स - Immortalize my bangle Maa Bhajan


शेरावाली जय हो तेरी
जोतावाली जय हो तेरी
लाटावाली जय हो तेरी
जय हो तेरी जय

मेरी चूड़ी अमर कर देना माँ
मेरा सिंदूर ना मिटने देना माँ

लाल रखना मा मेहंदी की लाली
लाल चूड़ी हाथो में मेरे खनके
रहु सातो जनम मैं सुहागन
लाल सिंदूर से माँग मेरी दमके
हो मेरी मेहंदी अमर कर देना माँ
मेरा सिंदूर ना मिटाने देना माँ
मेरी चूड़ी अमर करदेना माँ ||

लाल चुनरी चोला तुझको चढ़ावू
लाल रंग ही लगे तुझको प्यारा
मैं तो तेरे ही लाल की हू दुल्हन
घर ख़ुसीयो से भर दो हमारा
बस इतनी कृपा कर देना माँ
मेरा सिंदूर ना मिटने देना माँ
मेरी चूड़ी अमर करदेना माँ ||

चमकती रहे माथे की बिंदिया
तेरी किरपा से ओ मैया चमके
तेरी बेटी बने लालो वाली
लाल देके आँचल मेरा भरदो
सदा चरनो में अपने रखना माँ
मेरा सिंदूर ना मिटने देना माँ