जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
नाचे छमा छम काली ये मइयां (Nache Chama Cham Kali Ye Maiya Lyrics)

नाचे छमा छम काली ये मइयां लिरिक्स - Nache Chama Chama Kali Ye Maiyan

नाचे छमा छम काली ये मइयां
नाचे छमा छम काली रे,
पिये लहू की प्याली जे मइयां
पिये लहू की प्याली रे,

लट बिखराये कारी कारी
काली मइयां ले किलकारी,
चले समर महारानी ये मैया
चले समर महारानी रे,
पिये लहू की प्याली ये मइयां.....

रण भूमि में जा ललकारी
भागे असुर जो था बलकारी,
रूप धरे विकराली ये मइयां
रूप धरे विकराली,
पिये लहू की प्याली ये मइयां ....

खड़ा त्रिशूल हाथ में ढाला
महा प्रलय की बन गई ज्वाला,
हाथो में धरे कपाली रे हाथो में
धरे कपाली रे,
पिये लहू की प्याली ये मइयां.....

सब देवो की विपता मिटाई
ये सेहनाज तेरे दर पे आई,
दया करो सबपे जगदमबा
सदा रहे खुशहाली रे,
पिये लहू की प्याली ये मइयां.....