जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है (Tu Kitani Achchi Hai Tu Kitani Bholi Hai Lyrics)

तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है लिरिक्स - you are so nice you are so innocent

फ़िल्मी तर्ज - तू कितनी अच्छी है
तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है प्यारी-प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
ये जो दुनिया है ये बन है काँटों का तू फुलवारी है
ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ

दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ
मेरी निंदिया पे अपनी निंदिया भी तूने वारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ

अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई
मैं मुस्काया तू मुस्काई मैं रोया तू रोई
मेरे हँसने पे मेरे रोने पे तू बलिहारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ

माँ बच्चों की जां होती है
वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है
कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है न्यारी-न्यारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ

तू कितनी भोली है प्यारी-प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ