जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

आरती करहुँ सन्त सतगुरु की, सतगुरु सतनाम दिनकर की

Aarti Karahu Sant Satguru Ki Satguru Satnam Dinkar Ki

आरती करहुँ सन्त सतगुरु की,
सतगुरु सतनाम दिनकर की।

काम क्रोध मद लोभ नशावन,
मोह ग्रसित कह सुर सरी पावन।
कटहिं पाप कलि मल की,
आरती करहुँ सन्त सतगुरु की।।

तुम पारस संगति पारस तव,
कलिमल ग्रसित लौह प्राणी भव ।
कंचन करहिं सुधर की,
आरती करहुं सन्त सतगुरु की।।


भूलेहुं जे उन संगति आवे,
कर्म धर्म तेहि बांधि न पावे,
भय न रहे यम डर की,
आरती करहुं सन्त सतगुरु की।।

योग अग्नि प्रगटहि तिन के घट,
गगन चढें सुर्त खुले बज्रपट।
दर्शन हो हरि हर की,
आरती करहुं सन्त सतगुरु की।।

सहंस कंवल चढ़ि त्रिकटी आवे,
सुन्नशिखर चढ़ि बीन बजावे।
खुले द्वार सतघर की,
आरती करहुं सन्त सतगुरु की।।


अलख अगम का दर्शन पावे,
पुरुष अनामी जाय समावे।
जयगुरुदेव अमर की,
आरती करहुं सन्त सतगुरु की।।
जयगुरुदेव गुरुवर की,
आरती करहुं सन्त सतगुरु की।।