जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

गुरु का सहारा मिला गर ना होता

guru ka sahara mila gar na hota

गुरु का सहारा मिला गर ना होता,
तो गफलत में सब उम्र यूं ही में खोता।।
तबाही हुई खूब होती हमारी,
क्या सत क्या असत्य जान पाया ना होता ।।

हुई फिक्र होती ना प्रभु के मिलन की,
चला जाता दुनिया से यूं सोता सोता ।।
ना पानी में पाता ना पत्थर में पाता,
जो घट का यह ताला खुलाया ना होता ।।

प्रभु साध हरदम जो खोजे सो पावे,
यह विश्वास मन को भी आया ना होता ।।

ना साथी कोई अंत में साथ देता,
जो साथी ना गुरु को बनाया में होता ।।
हमारे से लाखों यह खानों में पिटते,
मनुज रूप सतगुरु बनाया ना होता ।।