जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

मेहर की नजर करो मेरी ओर, दया की नजर करो मेरी ओर

mehar kee najar karo meree or daya kee najar karo meree or

मेहर की नजर करो मेरी ओर

मेहर की नजर करो मेरी ओर, दया की नजर करो मेरी ओर।

निशि दिन तुम्हें निहारूं सतगुरु, जैसे चन्द्र चकोर।

जानू न कौन भूल हुई तन से, लियो हमसे मुख मोड़।

बालक जानि चूक बिसराओ, आया शरण अब मैं तोर।

सदा दयालु स्वभाव तुम्हारा, मोरि बेरिया कस भयो कठोर।

शरणागत की लाज न राखो, मोसो पतित अब जाये केहि ओर।

अबकी बार उबार लेव जो, फिर न धरब पग यहि मगु ओर।