जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

कब आन मिलो गुरुदेव, बहुत दिन बीत गए।।

Kab Aan Milo Gurudev Bahut Din Beet Gaye

कब आन मिलो गुरुदेव, बहुत दिन बीत गए...।।
बीत गए स्वामी बीत गए रे,
मेरे प्यारे, मेरे प्यारे।
मेरे प्यारे संगत के दुलारे।
कब आन मिलो गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

तुम दाता हम तेरे भिखारी,
तुम दाता हम सब हैं तेरे भिखारी।
इष्ट देव तुम हम सब तेरे पुजारी।
अब आ जाओ दीनानाथ, बहुत दिन बीत गए।
अब आन मिलो दीनानाथ, बहुत दिन बीत गए।।

अब तो हमरी ओर निहारो,
जल्दी सतगुरु आन पधारो।
तेरे बिन हम सब हैं अनाथ, बहुत दिन बीत गए।
कब आन मिलो गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।
बीत गए रे, बीत गए रे।
अब आ जाओ गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

बाट तुम्हारी देखें सारे,
स्वामी जी के लाल दुलारे।
अब ओर न तरसाओ, बहुत दिन बीत गए।।
कब आन मिलो गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

विनती हमारी स्वीकार करलो,
बाहों में हम सब को भर लो।
हम पड़ें हुए तेरे द्वार, बहुत दिन बीत गए।।
अब आन मिलो गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

दीन दयाल सतगुरु मेरे स्वामी,
दे दो दर्शन अन्तर्यामी।
तेरी संगत रही है पुकार, बहुत दिन बीत गए।
कब आन मिलो गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

बीत गए रे, बीत गए रे।
मेरे प्यारे मेरे प्यारे।
मेरे प्यारे संगत के दुलारे।
अब मान भी जाओ महाराज बहुत दिन बीत गए।
अब ओर न तरसाओ, बहुत दिन बीत गए।।
अब आ जाओ प्राणानाथ बहुत दिन बीत गए।
हम पड़ें हुए तेरे द्वार बहुत दिन बीत गए।।
तेरी संगत रही है पुकार बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए,
बहुत दिन बीत गए....