जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

Man Lago Mero Yar Fakire Me

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

जो सुख पायो नाम भजन में, सो सुख नाहिं अमीरी में।

भला बुरा सबकी सुन लीजे, कर गुजरान गरीबी में।

प्रेम नगर में रहनि हमारी,भलि बनि आयी सबूरी में।

हाथ में कुन्डी बगल में सोटा, चारों दिशा जगीरी में।

आखिर यह तन खाक मिलेगा, कहां फिरत मगरूरी में।

कहे कबीर सुना भई साधो, साहब मिले सबूरी में।