जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

तुम नाम जपन क्यों छोड़ दिया।

Thum Nam Japan Kyo Chod Diya

तुम नाम जपन क्यों छोड़ दिया।

क्रोध न छोड़ा झूठ न छोड़ा, सत्य बचन क्यों छोड़ दिया।

झूठे जग में जी ललचा कर, असल वतन क्यों छोड़ दिया।

कौड़ी को तो खूब सम्हाला, लाल रतन क्यों छोड़ दिया।

जिन सुमरिन से अति सुख पावे तिन सुमरिन क्यों छोड़ दिया।

खालस एक सतगुरु भरोसे, तन मन धन क्यों न छोड़ दिया।