जय गुरु देव
समय का जगाया हुआ नाम जयगुरुदेव मुसीबत में बोलने से जान माल की रक्षा होगी ।
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
परम् पूज्य महाराज जी (बाबा उमाकान्त जी महाराज) का आदेश है हर सत्संगी भाई-बहन को कम से कम 2-3 प्रार्थनाएँ जरूर याद होनी चाहियें

श्रद्धा के भाव बनाओ, सतगुरु मेरी सुरत जगाओ

Sharddha Ke Bhav Banaoo Satguru Meri Surat Jagao

श्रद्धा के भाव बनाओ, सतगुरु मेरी सुरत जगाओ ।

श्रद्धा मेरी बढ़े दिन रैना, दर्शन पाए बिन नहीं चैना ।

अब तो दरश दिखाओ । सतगुरु..सुरत मेरी सतदेश विराजे,

ऐसी लगन लगाओ। सतगुरु..

मैं तो हूँ सतदेश की वासी, आवागमन मिटाओ। सतगुरु..

ना भावे या माया नगरी,इससे मुझे बचाओ। सतगुरु..

ना जानूँ मैं रीति प्रेम की, अमृत रस बरसाओ। सतगुरु..

सुरत सुहागन चली पिया घर, माँग मेरी भर देओ। सतगुरु..

उड़ जाऊँ या काल देश से, ऐसे पंख लगाओ। सतगुरु..

माटी से सोना कर दिया, अब हीरा कर देओ। सतगुरु..

सुरत मेरी होवे असमानी, ऐसी राह दिखाओ। सतगुरु..

जयगुरुदेव दया के सागर, घर अपने ले जाओ । सतगुरु..